IMG-20260206-WA0003

WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना की शानदार पारी से RCB ने जीती दूसरी ट्रॉफी

Spread the love

स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया और दूसरी बार लीग का खिताब अपने नाम किया. स्मृति मंधाना अब लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गई हैं. बेंगलुरु को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 2 गेंद रहते ही हासिल किया. बेंगलुरु की जीत स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने अहम भूमिका निभाई. दोनों ने रन चेज में रिकॉर्ड साझेदारी की और टीम के दूसरे खिताब का बेस तैयार किया.

 

बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद क्रीज पर आईं जॉर्जिया वोल ने मंधाना ने साथ मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 92 गेंदों पर 165 रनों की साझेदारी की. जॉर्जिया वोल 79 रन बनाकर पवेलियन लौटी. यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इन दोनों ने किस कदर गदर काटा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेंगलुरु ने 10 ओवर में 100 रन बटोर लिए थे.

 

WPL में सबसे बड़ी पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)

 

165 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (RCB) बनाम DC, वडोदरा, 2026 फाइनल

162 – मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023

146 – जेस जोनासेन और शैफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2025

142 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (RCB) बनाम DC, DY पाटिल, 2026

140 – बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट (GG) बनाम RCB, दिल्ली, 2024

दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीगका खिताब अपने नाम कर लिया है. इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था. इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने नाम किया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी.

 

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए. इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन की साझेदारी की. शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिजेल ली ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. कैपिटल्स 72 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद चिनले हेनरी (नाबाद 35) ने वोल्वार्ड्ट (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. विपक्षी खेमे से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

 

इसके जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम ने 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस (9) का विकेट खो दिया था. यहां से कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन जोड़कर मैच आरसीबी की पकड़ में ला दिया.

 

174 के स्कोर पर टीम को जॉर्जिया वोल के रूप में दूसरा झटका लगा. जॉर्जिया 54 गेंदों में 14 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं. अगले दो ओवरों में टीम ने ऋचा घोष (6) और कप्तान मंधाना का विकेट गंवा दिया. मंधाना 41 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुईं. यहां से मुकाबला रोमांचक बन गया था, लेकिन राधा यादव ने 5 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा और मिन्नु मणि ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *