नई दिल्ली। RBI की ताजा मौद्रिक नीति में कोई सरप्राइज नहीं—रेपो रेट 5.25% पर अपरिवर्तित, नीति रुख न्यूट्रल। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया, MPC ने वैश्विक-घरेलू हालात देखते हुए यह फैसला लिया। पिछले साल 125 bps की कटौती के बाद अब स्थिरता।
महंगाई पर सतर्कता
FY27 Q1-Q2 महंगाई अनुमान बढ़ाकर 4% और 4.2%। चालू FY के लिए 2.1%। गवर्नर बोले, “ग्रोथ पॉजिटिव, लेकिन इन्फ्लेशन कंट्रोल प्रायोरिटी। बड़ी डील्स-निवेश से अर्थव्यवस्था मजबूत।”ग्रोथ अनुमान चमके
FY27 Q1-Q2 GDP ग्रोथ 6.9% और 7%।
उधारकर्ताओं को राहत
रेपो स्थिर से होम लोन, कार लोन, बिजनेस EMI पर कोई असर नहीं। पिछले कट्स: फरवरी-जून में 100 bps, दिसंबर में 25 bps।रेपो वह दर है जहां बैंक RBI से उधार लेते हैं। न्यूट्रल स्टांस से भविष्य में कट/हाइक की गुंजाइश।
RBI का फोकस: महंगाई जकड़ना और ग्रोथ संभालना।


Leave A Comment