
जगदलपुर || जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फूलों से स्वागत किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव और मेयर संजय पांडे ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, ”
यह बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल है। उनकी मौजूदगी आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विकास को नई ताकत देगी, साथ ही जनजातीय पहचान को मजबूत करेगी।”यह दौरा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और राज्य की विरासत को राष्ट्रीय पटल पर चमकाएगा।


Leave A Comment