IMG_0116

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को बस्तर पंडुम 2026 के लिए आमंत्रित किया

Spread the love

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया, जो राज्य की जनजातीय संस्कृति को समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री ने बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, कला-संस्कृति और लोकजीवन से राष्ट्रपति को रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि यह तीन चरणों वाला आयोजन जनजातीय विरासत के संरक्षण और वैश्विक प्रचार का माध्यम बनेगा, जिसका समापन फरवरी 2026 में बस्तर में होगा। लोकनृत्य, गीत, हस्तशिल्प, व्यंजन और वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन होगा।


श्री साय ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी सुविधाओं और कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर जोर दे रही है। राष्ट्रपति ने इस पहल की प्रशंसा की और महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *