IMG_0189

मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर दौरा: योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सख्त निर्देश

Spread the love

रायपुर से विशेष खबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है – राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं। सूरजपुर में शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने साफ कहा…
मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मैदानी स्तर पर भ्रमण करें, योजनाओं की दिक्कतें तुरंत दूर करें और सभी फील्ड अधिकारी मुख्यालय में रहें। चांदनी बिहारपुर जैसे दूरस्थ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा।
धान खरीदी की समीक्षा में किसानों को केंद्रों पर हर सुविधा सुनिश्चित करने के आदेश दिए। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का बेहतर क्रियान्वयन, सड़कों का समयबद्ध निर्माण और अस्पतालों में स्वास्थ्य अमले की व्यवस्था पर भी जोर।
बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, एसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले समेत सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। राज्य सरकार का संकल्प साफ – सेवाभाव से अंतिम छोर तक विकास।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *