IMG_0188

बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता: नशा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा, 12.86 लाख की नशीली कैप्सूल जब्त

Spread the love

जगदलपुर। ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने फिर कमाल किया। बोधघाट थाना पुलिस ने मिशन ग्राउंड स्कूल के पास शातिर नशा सौदागर मोहम्मद सिराज को रंगे हाथों दबोच लिया। उसके कब्जे से 12.86 लाख रुपये कीमत की नशीली कैप्सूलों का जखीरा बरामद।
रंगे हाथों दबोचा: मुखबिर की सूचना पर दबिश
मुखबिर अलर्ट: मिशन ग्राउंड के पीछे नशीली खेप बिक्री की फिराक।
तत्काल एक्शन: बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध सिराज को दबोचा। तलाशी में मिला:

बरामद माल:
• 240 नग ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन कैप्सूल
• बाजार मूल्य: ₹12,86,400
पुराना खिलाड़ी: 2023 में भी NDPS के तहत जेल गया
पूछताछ में खुलासा – सिराज पुराना नशा तस्कर। 2023 में भी NDPS एक्ट के तहत पकड़ा गया। जेल से बाहर आते ही फिर सक्रिय, लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ा।
कानूनी कार्रवाई: NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, जेल भेजा।
नशामुक्त बस्तर अभियान को मिली बड़ी सफलता। युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने का संकल्प मजबूत। बस्तर पुलिस अलर्ट मोड पर।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *