IMG-20260210-WA0137

रायपुर में 400 छात्राओं को मिली CPR ट्रेनिंग

Spread the love

रायपुर, 10 फरवरी 2026: गुरुकुल प्रेक्षागृह, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आज इंडियन सोसायटी आफ एनिस्थियोलाॅजिस्ट एवं सुलेह के संयुक्त तत्वाधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड में CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग आयोजित की गई।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से डॉ. सुधा त्रिवेदी, नारायणा हॉस्पिटल से डॉ. निशांत त्रिवेदी, श्रीमती वनजा भावे, श्रीमती सुधा वाघमारे, चंदन एवं अनुपम ने ट्रेनिंग दी। लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया।

œ

डॉ. सुधा ने सरल शब्दों में CPR की जानकारी दी और मेनीक्वीन पर इसका प्रदर्शन किया। छात्राओं को ग्रुप में बांटकर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई तथा उनके सवालों के जवाब दिए गए।

प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद किया और छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रात्रि लहरी ने किया तथा श्रीमती शोभा खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *