नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम के बीच गहन चर्चा के बाद भारत-मलेशिया ने रक्षा-सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापार पर सहयोग बढ़ाने के कई MoU साइन किए। पीएम मोदी ने कहा, “हमारा विशेष रिश्ता सदियों पुराना है—सांस्कृतिक विरासत, लोकतंत्र और समुद्री पड़ोस हमें जोड़ते हैं। मलेशिया में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय डायस्पोरा है।”
शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे मोदी का हवाई अड्डे पर इब्राहिम ने भव्य स्वागत किया। रविवार सुबह पर्दाना पुत्र में गार्ड ऑफ ऑनर। पीएम बोले, “आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस—कोई बहाना नहीं, कोई ढील नहीं। हम खुफिया शेयरिंग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग गहराएंगे।”
नई पहलें
- AI, डिजिटल टेक, सेमीकंडक्टर, हेल्थकेयर, फूड सिक्योरिटी में पार्टनरशिप।
- हिंद-प्रशांत में शांति-विकास के लिए ASEAN के साथ कमिटमेंट।
इब्राहिम ने भारत की वैश्विक ट्रेड-ग्रोथ की तारीफ की: “व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और डिफेंस में सहयोग बढ़ेगा।” मोदी ने हिंद-प्रशांत को “विश्व विकास का इंजन” बताया। यह दौरा द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।


Leave A Comment