260206001102_1_Large

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: बिलासपुर एयरपोर्ट अब हर मौसम में तैयार, सीएम साय ने पीएम को कहा धन्यवाद

Spread the love

 

  • बिलासपुर || DGCA ने बिलासपुर विमानपत्तन को 3C-VFR से उन्नत 3C-All Weather Operations (IFR) कैटेगरी में प्रमोट किया है। इस कदम को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब खराब मौसम में भी उड़ानें निर्बाध चलेंगी।

 

इससे न सिर्फ यात्रियों को सुरक्षित और तेज़ हवाई संपर्क मिलेगा, बल्कि बिलासपुर क्षेत्र में व्यापार, टूरिज्म और इंडस्ट्री को अप्रत्याशित बूस्ट मिलेगा। निवेशक आकर्षित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खुलेंगे।

सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी और सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राममोहन नायडू का आभार जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर तेज़ी से मॉडर्न हो रहा है, जो आर्थिक उड़ान भरने में मददगार साबित होगा।यह अपग्रेड छत्तीसगढ़ को देश के एविएशन नेटवर्क में मजबूत बनाएगा, जिससे राज्य भर में समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *