images

गुकेश डोम्माराजू की धमाकेदार वापसी: नॉर्वे चेस 2026 में विश्व चैंपियन के रूप में उतरेंगे

Spread the love

स्टावांगर (नॉर्वे): दुनिया के मौजूदा शतरंज चैंपियन गुकेश डोम्माराजू नॉर्वे चेस 2026 में शिरकत करेंगे। यह टूर्नामेंट, जो शतरंज की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में शुमार है, अब सबसे युवा निर्विवाद विश्व चैंपियन की मौजूदगी से और रोमांचक हो गया है।गुकेश ने 2024 में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट फतह करने के बाद डिंग लिरेन को हराकर महज 18 साल की उम्र में विश्व खिताब जीता था। इस उपलब्धि पर उत्साहित गुकेश ने कहा कि दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ दोबारा नॉर्वे चेस में उतरना उनके लिए बेहद रोमांचक होगा।उनकी शतरंज यात्रा रिकॉर्ड्स से भरी पड़ी है। गुकेश पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने और 2750 रेटिंग का आंकड़ा पार किया। चेस ओलंपियाड 2022 में बोर्ड-1 पर व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले गुकेश ने 2024 में भारत को टीम स्वर्ण दिलाया और खुद भी बोर्ड-1 पर व्यक्तिगत स्वर्ण हासिल किया।पिछले साल नॉर्वे चेस 2025 में तीसरा स्थान हासिल करते हुए उन्होंने मैग्नस कार्लसन पर पहली क्लासिकल जीत दर्ज की, जो टूर्नामेंट का हाइलाइट बना। नॉर्वे चेस की सीओओ बेनेडिक्टे वेस्ट्रे स्कोग ने गुकेश की वापसी को टूर्नामेंट के लिए गेम-चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों फैंस 2026 के मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *