दिल्ली। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया मिशन के 10 वर्षों को “क्रांति” करार दिया। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का निरीक्षण कर युवा इनोवेटर्स को संबोधित किया।
PM ने कहा, “ये खचाखच भरा हॉल नया भारत दर्शाता है। विज्ञान भवन की 500-700 नौजवानों वाली सभाओं से आज भारत मंडपम तक का सफर।” उन्होंने एक बेटी का किस्सा सुनाया जिसकी मां ने स्टार्टअप को “सर्वनाश” कहा था। आज वो सोच बदली।
स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: आंकड़ों में क्रांति
• पहले: 500 से कम स्टार्टअप्स
• अब: 2 लाख+ स्टार्टअप्स
• 2014: सिर्फ 4 यूनिकॉर्न
• 2026: 125+ सक्रिय यूनिकॉर्न
• ग्लोबल रैंक: दुनिया का 3रा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
PM का संदेश युवाओं को
“10 साल पहले इनोवेशन के लिए जगह नहीं थी। हमने खुला आसमान दिया। भारतीय युवा अब वास्तविक समस्याओं का समाधान कर रहे। ये लाखों सपनों का साकार होना है।” दुनिया इस सफलता पर हैरान।
PM ने इनोवेटर्स की सराहना की, कहा आने वाले समय में ये केस स्टडी बनेंगे। स्टार्टअप इंडिया ने नौजवानों को बर्बादी से ब्राइट फ्यूचर की ओर मोड़ा।


Leave A Comment