IMG_0173

सोने में हल्की गिरावट, चांदी ने रचा नया इतिहास: ऑल टाइम हाई पर 2.95 लाख/kg

Spread the love

नई दिल्ली , 16 जनवरी। घरेलू सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोने में हल्की नरमी देखी गई, जबकि चांदी ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली में चांदी 5,000 रुपये/kg उछलकर 2,95,100 रुपये/kg पर पहुंची।
सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट: 1,43,610 से 1,43,760 रुपये (-370 से -400 रुपये)
22 कैरेट: 1,31,640 से 1,31,790 रुपये
मुनाफावसूली के दबाव में सोना नीचे आया, लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर।

चांदी का धमाकेदार प्रदर्शन
• दिल्ली सर्राफा: 2,95,100 रुपये/kg (+5,000 रुपये)
• लगातार तेजी से निवेशकों का जोरदार रुझान
एक्सपर्ट विश्लेषण
बाजार विशेषज्ञों का कहना है:
• चांदी: वैश्विक संकेत, औद्योगिक मांग और निवेश बढ़ने से तेजी
• सोना: प्रॉफिट बुकिंग से अस्थायी दबाव
सर्राफा कारोबारियों में चांदी के ऑल टाइम हाई से खासा उत्साह। निवेशक सतर्क – आगे की चाल का इंतजार।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *